फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फेसबुक पर खुद की वायरल तस्वीरें देख सहमी नौंवी कक्षा की छात्रा,  शोहदे की इस हरकत से उड़े परिजनों के होश

Fri, 20 May 2022 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गांव की ही युवक 9वीं की छात्रा को स्कूल जाते समय परेशान करता था। कई बार दोस्ती का प्रस्ताव दिया, लेकिन जब छात्रा ने दोस्ती करने से मना कर दिया, तो उसे बदनाम करने के लिए आरोपी ने फेसबुक पर उसके फोटो डाल दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना चित्राहाट के एक गांव में शोहदे ने ऐसी हरकत की कि छात्रा के  परिजनों के होश उड़ गए। बताया गया है कि स्कूल के रास्ते पर कई बार घेरने के बाद भी दोस्ती से इनकार पर शोहदे ने नौंवी कक्षा की छात्रा की फोटो फेसबुक पर वायरल कर उसे बदनाम कर दिया। मामले में पुलिस ने छेड़छाड़, पॉक्सो और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी रामू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी गिरफ्तार

छात्रा और उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्कूल आते-जाते रास्ते में शोहदा उसे परेशान करता है। उससे दोस्ती करने का दबाब डाल रहा था। उसके साथ वह गलत काम करना चाह रहा है। इनकार करने पर उसने छात्रा का फोटो फेसबुक पर वायरल कर बदनाम कर दिया। आरोपी रामू की इस हरकत थाने पहुंचे परिजन ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष चित्राहाट महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी रामू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

 घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़ 

वहीं क्षेत्र के एक अन्य गांव में बुधवार की रात घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने बटेश्वर चौकी पर तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि सोते समय गांव के ही युवक ने उसे पकड़ लिया। मुंह दबाकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर पिटाई की। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें