फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर से सप्लाई कट, तेल किया चोरी

Mon, 23 Oct 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। चोरों ने रविवार रात को ट्रांसफार्मर की विद्युत सप्लाई कट कर ट्रांसफार्मर को जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद उसमें से तेल चोरी कर लिया। ट्रांसफार्मर से जिन क्षेत्रों में आपूर्ति हो रही थी, वहां अंधेरा हो गया। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

नगर के बाईपास रोड स्थित कूड़ेदान के निकट रखे 250 केवी विद्युत ट्रंसफार्मर को रविवार की देर रात चोरों ने चुराने का प्रयास किया। चोरों ने चलती विद्युत लाइन की सप्लाई कट कर दी। उसके बाद ट्रंसफार्मर को नीचे गिराकर उसमें से तेल को चोरी कर लिया। जिससे मोहल्ला मिश्राना, मोहल्ला सराफा, अलीगंज रोड सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली रात में गुल हो गई। जब उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति न होने की सूचना दी। इस पर विद्युतकर्मियों को लगा कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया हो। कर्मी जब ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे तो क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर पड़ा हुआ था। अवर अभियंता नीरज गौड़ ने बताया कि मामले की तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। शीघ्र नया ट्रांसफार्मर रखकर विद्युत सप्लाई शुरु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें