फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड इंस्पेक्टर के खाली घर में घुसे थे चोर, जब घर वाले पहुंचे तो...

Wed, 10 Jan 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के सदर की नेहा गार्डन कालोनी में मंगलवार रात एक घर में घुसे तीन बदमाशों से रिटायर्ड इंस्पेक्टर भिड़ गए। बदमाशों ने उनकी पिटाई की और धक्का देकर भागने लगे। एक बदमाश रिटायर्ड इंस्पेक्टर के पड़ोसी के घर में घुस गया। कालोनी के लोगों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


नेहा गार्डन कालोनी, बुंदू कटरा निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर रोशनलाल मंगलवार रात 8:30 बजे एक पार्टी में पत्नी के साथ गए थे। रात 11:30 बजे लौटकर आए। घर के मेन गेट की कुंडी टूटी देखकर रोशनलाल सन्न रह गए। कमरे में पहुंचे तो तीन बदमाश घर को खंगाल रहे थे। 

उन्होंने शोर मचा दिया। बदमाश भागने लगे। रोशनलाल ने एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर उसने खींचतान की। बाद में साथी को छुड़ाने के लिए दोनों बदमाश और आ गए। उन्होंने रोशनलाल की पिटाई करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद इंस्पेक्टर ने बदमाश को नहीं छोड़ा। एक बदमाश ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। बाद में बदमाश भागने लगे। एक बदमाश उनके पड़ोसी के घर में कूद गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा पकड़ा गया चोर

रिटायर्ड इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी के शोर मचाने पर कालोनी के लोग आ गए। उन्होंने घेराबंदी करके चोर को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बदमाश को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील कुशवाहा निवासी नैनाना ब्राह्मण बताया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें