फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंद घर के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाए 70.77 लाख के जेवर

Mon, 05 Jan 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरपुर क्षेत्र स्थित मेहरबाग काॅलोनी में चोरों ने बंद मकान के ताले ताेड़कर करीब 70.77 लाख के जेवर चुरा लिए। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के लौटकर आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित गुरुशरण यादव ने पुलिस को बताया कि वह निजी कार्य से पत्नी ,बच्चों और बहू के साथ मध्य प्रदेश के टिमरनी गए थे। 29 दिसंबर की रात उनके बंद घर के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। सुबह काॅलोनी के पंचों और सरपंचों ने उन्हें जानकारी दी और 112 नंबर पर काॅल कर पुलिस को सूचना दी।
वह अगले दिन रात 12 बजे घर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने बेडरूम की दोनों अलमारी के ताले तोड़ दिए थे। चोर पत्नी, बेटी और बहू के सारे जेवर और नौकरी के दौरान उन्हें मिले सोने के सिक्के चोरी कर लिए। चोरी किए माल की कीमत 70.77 लाख है।
विज्ञापन

घर के ड्राइंग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों के घर में घुसने का वीडियो रिकॉड हुआ है। न्यू आगरा के थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की कई टीमें आरेापियों की तलाश कर रही हैं। सीसीटीवी कैमरों की रिकाॅर्डिंग देखी जा रही हैं। चोरों के पकड़े जाने पर चोरी के सामान की सही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें