फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लापरवाही पर हटाए गए मलपुरा थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने रविवार देर रात थाना मलपुरा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया। विनोद कुमार मिश्र ने हाल में एक सेवानिवृत्त दरोगा के परिवार को गिरफ्तार किया था। उन पर पुलिस को बंधक बनाने और पिटाई का आरोप लगाया गया था मगर कोर्ट में पुलिस कार्रवाई की हवा निकल गई थी। माना जा रहा है कि इसी मामले में उन पर कार्रवाई की गई। उनके स्थान पर थाना प्रभारी निरीक्षक खंदाैली राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ को थाना प्रभारी मलपुरा बनाया गया है। पुलिस आयुक्त के जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप सिंह को थाना प्रभारी निरीक्षक खंदाैली, चाैकी प्रभारी नेहरू नगर मोहित शर्मा को थानाध्यक्ष कागाराैल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें