फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर से ही हो गई लूट: पूर्व विधायक के घर से चोरी कर भागा नाैकर, ऑटो गैंग ने लूट लिया

Fri, 17 Jan 2025 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पूर्व विधायक के यहां से चोरी कर भाग रहे नौकर को भी लूट लिया गया। उसके साथ लूट की ये वारदात ऑटो गैंग ने की। पुलिस ने चोरी करने वाले नौकर और दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दाैला में 75 हजार रुपये लूट का केस लिखाने वाला युवक खुद भी चोर निकला। कांग्रेस के पूर्व विधायक आजाद कुमार कर्दम के घर में नाैकरी करते हुए चोरी की थी। नौकर से ऑटो गैंग ने लूट कर ली। मगर, मामला मीडिया में आने के बाद उसकी हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ा, वहीं नाैकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


न्यू राजा मंडी काॅलोनी में पूर्व विधायक आजाद सिंह कर्दम का आवास है। उनके घर में 24 दिसंबर से बेलनगंज का रमन काम कर रहा था। वह मूलरूप से नेपाल का है। 13 जनवरी को लोहड़ी के पर्व पर परिवार कार्यक्रम में व्यस्त था। आरोप है कि रमन ने अलमारी का ताला तोड़ा और 1 लाख रुपये चोरी कर लिए। अगले दिन बिना बताए चला गया।

पूर्व विधायक को चोरी का शक था। उन्होंने लोहामंडी पुलिस से शिकायत की। रमन वाटरवर्क्स से रामबाग के लिए ऑटो में बैठा था। रामबाग चौराहे पर ऑटो में बैठाकर उसे लूट लिया गया। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने पर पूर्व विधायक ने इंस्पेक्टर एत्माद्दौला से संपर्क किया और अपने घर में हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि लूट के आरोप में टेढ़ी बगिया निवासी दीपक, नरायच निवासी कुनाल और करन को गिरफ्तार किया है। 20 हजार रुपये और ऑटो बरामद कर लिया। लुटेरों की पहचान के बहाने रमन को भी थाने बुलाया गया। पूर्व विधायक के पहचान करने पर रमन को लोहामंडी पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसे पुलिस शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। उसने चोरी किए रुपयों से शराब पी थी। 15 हजार रुपये का मोबाइल भी खरीदा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें