फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद चोरी की वारदात: पेड़ के सहारे छत पर पहुंचा चोर, जाल तोड़कर शोरूम से पार किया माल

Sat, 19 Sep 2026 09:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिस ने शोरूम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें चोर की गतिविधियां कैद मिली हैं। चोर शाम करीब चार बजे भी शोरूम के आसपास घूमता और रेकी करता दिखाई दिया था।
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ता चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया के आंबेडकर तिराहे पर शुक्रवार की रात चोर ने इन्वर्टर-बैटरी शोरूम को निशाना बनाया। चोर बाहर लगे पेड़ के सहारे छत पर पहुंचा। लोहे के जाल की पत्तियां तोड़कर केबल के सहारे शोरूम के अंदर उतर गया। गल्ले में रखी करीब 20 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


http://
विज्ञापन


शोरूम संचालक राजवीर सिंह के सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोरूम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें चोर की गतिविधियां कैद मिली हैं। राजवीर सिंह ने बताया कि चोर शाम करीब चार बजे भी शोरूम के आसपास घूमता और रेकी करता दिखाई दिया था। उस समय ग्राहकों की आवाजाही के कारण उस पर ध्यान नहीं गया। रात करीब दो बजे उसने वारदात को अंजाम दिया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर चोर की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन


शोरूम में पहले भी हो चुकी है चोरी
संचालक के मुताबिक 12 फरवरी 2018 को चोर नकदी के साथ बैटरी और इन्वर्टर ले गए थे। उस घटना में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें