फर्म में माल तैयार करने के दौरान बची चांदी लगातार कम मिलने पर शक हुआ। इस पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पूछताछ में गोपी और नीरज ने बताया कि बंटी कई दिनों से चांदी के स्क्रैप का गबन कर रहा था। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई।
आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र के पीपल मंडी स्थित चांदी के आभूषण बनाने वाली फर्म से करीब 30 लाख की चांदी चोरी हो गई। फर्म संचालक ने तीन साल से ठेके पर पायल बनाने वाले सीतानगर, रामबाग के बंटी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में बंटी चांदी की पुड़िया जमा करने के बजाय जेब में रखता दिखा है। घर जाकर पूछताछ करने पर वह बाइक और मोबाइल छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
पीपल मंडी निवासी कुशल गुप्ता की केटी चेन्स नाम से फर्म है। पायल बनाने में बंटी का भाई गोपी और मामा का बेटा नीरज भी सहायक थे। फर्म में माल तैयार करने के दौरान बची चांदी लगातार कम मिलने पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पूछताछ में गोपी और नीरज ने बताया कि बंटी कई दिनों से चांदी के स्क्रैप का गबन कर रहा था। फर्म संचालक का आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने 16 सितंबर को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की।