कासगंज के सोरोंजी में पकडे मोबाइल चोर के बारे में जानकारी देते इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरों। बृहस्पतिवार को हरि की पौड़ी के समीप मेला ग्राउंड से एक मोबाइल चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 5 मोबाइल फोन, एक टैबलेट और 3000 रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी सनी जाटव निवासी मोहल्ला बदरिया है।
मई में सोरों कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज हुए। 29 मई को संगीता पुत्री लालाराम निवासी गोरहा ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने सोरोंजी बाजार में खरीदारी करने के दौरान 25 मई को मोबाइल चोरी चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरा मुकदमा ममता पुत्री हेमसिंह निवासी ग्राम भावन नगर थाना मारहरा ने पंजीकृत कराया। ममता ने 31 मई को तहरीर दी कि वह कस्बे के कटरा मोहल्ले में किराए पर रहती हैं। 3 मार्च को वह घर पर ताला लगाकर अपने गांव गई हुई थीं। तभी कमरे का ताला तोड़कर चोर उसका टैबलेट, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की जंजीर व 4500 रुपये चुरा ले गए।
एसपी रोहन प्रमोद बौत्रे ने सीओ दीप कुमार पंत के नेतृत्व में सोरों पुलिस की टीमें गठित कर दोनों मामलों के खुलासे के निर्देश दिए। दो जून को मुखबिर से एक आरोपी सनी निवासी मोहल्ला बदरिया के मेला ग्राउंड में बैठे होने की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए हुए 5 मोबाइल व एक टेबलेट एवं 3000 रुपये हजार रुपये बरामद किए गए।
पहले से दर्ज हैं आरोपी सात मुकदमे
मोबाइल चोरी के मामले गिरफ्तार किया गया आरोपी सनी निवासी मोहल्ला बदरिया पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं। इसमें छह मुकदमे कोतवाली सोरों में मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र और चोरी से संबंधित दर्ज हैं। जबकि एक मुकदमा कासगंज कोतवाली में दर्ज है।
पुलिस के द्वारा शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी किए गए पांच मोबाइल एवं एक टैबलेट और 3000 रुपये की नकदी बरामद हुई हैं। उस पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। - रमेशचंद्र भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोरों।