फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में छाए घने बादल, सुहाना हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से ही बादल छाए रहने से गर्मी से राहत रही। शाम को घने बादल और तेज हवाओं ने मौसम सुहावना कर दिया। गर्मी से राहत मिली तो लोगों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए। लोग छत और घरों के बाहर घूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन

जुलाई की शुरुआत से ही मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के बीच लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश से ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए तो धूप कुछ कम रही।
इससे तापमान भी कम रहा। दोपहर में उमस ने लोगों को परेशान किया, लेकिन शाम को एक बार फिर मौसम बदल गया। अचानक घने काले बादलों ने डेरा डाला तो दिन में ही रात जैसा माहौल हो गया। तेज हवाओं ने भी गर्मी से राहत दिलाई। लगभग एक घंटे तक मौसम ऐसा ही रहा, इसके बाद आसमान साफ हो गया। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होने से लोगों के चेहरे खिले हुए नजर आए। मौसम ठंडा हुआ तो लोगों ने घरों के बाहर और छत पर आनंद लिया।
विज्ञापन

रविवार को बादल छाने से लोगों को अब बारिश की उम्मीद बंध गई है। लोगों का मानना है कि रात में या अगले दिन अब जल्द ही बारिश होगी। इसी के चलते किसानों ने धान की रोपाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को दिन भर किसान खेतों को तैयार करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें