फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन में आश्रम और घर बने गेस्ट हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में बढ़ती भीड़ ने आश्रम और आवासीय क्षेत्रों को गेस्ट हाउस में तब्दील कर दिया है। यहां तक कि घनी कॉलोनियों में आवासीय परिसर गेस्ट हाउस बना दिए गए हैं। इनका कहीं कोई पंजीकरण भी नहीं है। पुलिस पूरी स्थिति से जानबूझकर अंजान बनी हुई है। इससे इन गेस्ट हाउस में आपराधिक गतिविधियां निरंतर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

वृंदावन निवासी राजेंद्र सिंह व मुकंदी लाल ने आईजी व डीएम को भेजी शिकायत में कहा है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले कुछ वर्षों के दौरान निरंतर इजाफा होता जा रहा है। इससे यहां गेस्ट हाउसों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ रही है। लोग घरों को गेस्ट हाउस बना रहे हैं। रमणरेती पुलिस चौकी और केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र में सैकड़ों गेस्ट हाउस संचालित हैं।
इनका कोई रिकॉर्ड पुलिस के पास नहीं है। पिछले सप्ताह ही सौ फुटा पुल के निकट एक गेस्ट हाउस में कुछ लोगों ने आपराधिक घटना को अंजाम दिया था। कोतवाली प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा का कहना है कि समय-समय पर गेस्ट हाउसों में चेकिंग अभियान चलाया जाता है। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से आपराधिक घटनाओं को रोकने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें