फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खसरे से होगा बचाव...45 हजार बच्चों को लगा टीका

विज्ञापन
 खसरा रूबेला का टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
आगरा। एक टीका...और खसरा-रुबेला से बचाव। इसी मकसद से स्वास्थ्य विभाग कक्षा एक से पांच तक के 2.60 लाख बच्चों का टीकाकरण कर रहा है। स्कूलों में अभी तक 45 हजार बच्चों का खसरा-रुबेला का टीका लग गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जाकर टीका लगवाया जा सकता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 3886 सरकारी और निजी स्कूलों में 1026 सेशन में 45 हजार बच्चों को खसरा-रुबेला का टीका लगाया जा चुका है। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का टीकाकरण हो रहा है। इससे बच्चे में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है और बीमारी से बचाव होता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि अगर कोई बच्चा स्कूल में टीका नहीं लगवा पाया है तो उसके परिजन बच्चे को लेकर शहरी स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें