नर्मदेश्वर शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
पिनाहट। गांव विप्रावली के नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में बृहस्पतिवार को भगवान शिव एवं उनके परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य अखिलेश पाराशर ने कराई। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा निकालकर की गई। समारोह में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मंदिर का निर्माण पृथ्वी सिंह एवं श्यामसुंदर परिहार ने कराया है।