फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 28-29 मार्च को बोदला, आवास विकास में नहीं होगी जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-2 स्थित जोनल पंपिंग स्टेशन में बनी टंकी और जलाशय की सफाई के कारण दो दिन क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। जलकल विभाग ने 28 मार्च की शाम और 29 मार्च को पूरे दिन जलापूर्ति बाधित रखने की बात कही है। टंकी की सफाई के कारण बोदला, आवास विकास, पश्चिमपुरी, दीप नगर, राहुल नगर और इसके आसपास का क्षेत्र प्रभवित रहेगा।
विज्ञापन

जलकल महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत ने बताया कि 28 और 29 मार्च को दो दिन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी, इसलिए लोग 28 मार्च की सुबह जलापूर्ति के दौरान अपनी दो दिन की जरूरत का पानी भरकर रख लें। उन्हाेंने लोगों से कहा है कि अगर जरूरत पड़ेगी तो टैंकर से भी पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए जलकल विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-2702722 एवं कंट्रोल रूम नंबर 8192095401, विनीत चौधरी से 8192095732 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें