आगरा के ताजगंज के नौफरी में बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित करने पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं की पिटाई की जांच कराई जाएगी। शनिवार को पीड़ित चार कार्यकर्ताओं ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। जांच एडीसीपी आदित्य को सौंपी गई है।
क्षत्रिय करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा को 14 मई को आगरा आना था। महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में कई जगह कार्यक्रम रखे गए थे। एक भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं थी। पुलिस को निर्देश थे कि बिना अनुमति कोई आयोजन नहीं होगा।