सहावर। क्षेत्र के गांव रजपुरा में शनिवार की रात मगरमच्छ पहुंच गया। मगरमच्छ के देखते ही गांव में खलबली मच गई। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर नहर में छुड़वा दिया।
ग्राम रजपुरा में शनिवार की रात गांव में मगरमच्छ को ग्रामीणों ने देखा तो उनमें खलबली मच गई। ग्रामीण एकत्रित हो गए। मगरमच्छ के गांव में पहुंचने की जानकारी लोगों ने पुलिस को 112 पर कॉल करके दी। पुलिस ने वन विभाग को गांव में मगरमच्छ के होने की सूचना दी। इस पर वन विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नहर में ले जाकर छोड़ दिया। ग्रामीण राजू ने बताया कि पास में ही गांव में तालाब है। हो सकता है तालाब से मगरमच्छ गांव में आ गया हो। पिछले वर्ष भी एक मगरमच्छ गांव तक पहुंचा था। तालाब में मगरमच्छ कहां से आया, इसकी जानकारी नहीं है।