आगरा में दीवानी परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं के दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इससे दो लोगों के सिर फट गए। वादकारियों में भी अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर पहुंचे अन्य अधिवक्ताओं ने माहौल शांत कराया।
विज्ञापन
न्यू आगरा पुलिस ने बताया कि परिवार न्यायालय में चले रहे भरण पोषण के एक मुकदमे में एक पक्ष लड़की की तरफ से तो दूसरा लड़के की तरफ से हैं। तीन दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक अधिवक्ता को दीवानी से बाहर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी थी।
बुधवार सुबह 11 बजे एक पक्ष के अधिवक्ता दूसरे पक्ष के अधिवक्ता के चैंबर में पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दो अधिवक्ताओं के सिर में चोट लगी हैं। मेडिकल करा दिया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एक दिन पहले हुई मारपीट में मोहन की तहरीर पर विकास पचौरी, अमित और पवन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।