फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला काछियान में एक साथ दो शव पहुंचते ही मचा चीत्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/ सिढ़पुरा। क्षेत्र के नगला काछियान में एक साथ दो शवों के पहुंचते ही चीत्कार मच गया। दोनों शवों का गांव के शमशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नगला काछियान निवासी मुन्नालाल (40) पुत्र महावीर सिंह, सत्यवीर (19) पुत्र राकेश को शुक्रवार की देर रात पटियाली क्षेत्र के अलीगंज मार्ग पर गूडरागंज कि निकट ट्रेक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव पैतृक गांव ले जाए गए। शवों के पहुंचने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतकों के घरों पर एकत्रित हो गए। ग्रामीण मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते रहे। एसएसआई अवधेश ने बताया कि अभी मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सिढ़पुरा। सड़क हादसे में मृत मुन्नालाल के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 17 साल की, उससे छोटी बेटी 10 साल और सबसे छोटा बेटा 6 साल का है। उसकी मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। उसके सामने बच्चों की परवरिश की समस्या आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें