फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा में था सांप, देखते ही सहम गए बच्चे, फिर यह हुआ...

Mon, 15 Jul 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विद्यालय के कक्ष में सांप।
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार को शहर के निकटवर्ती उच्च प्राथमिक विद्यालय में करीब आठ फुट का सांप पहुंच गया। बच्चे कमरे में घुसे तो सांप को देखकर अफरा-तफरी मच गई। प्रधानाध्यापक की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह 7:45 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जुला पर प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र ने छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए कक्षा कक्ष खोला। इस दौरान एक कक्ष से बच्चों और शिक्षिका की चीखने की आवाज आई। कक्षा कक्ष में सांप को देखकर बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और कक्षा कक्ष में सांप होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
प्रधानाध्यापक को उच्चाधिकारियों ने वन विभाग की टीम बुलाने की सलाह दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ लिया। सांप को वन विभाग की टीम ने बाद में सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। करीब दो घंटे तक विद्यालय के बच्चों के साथ शिक्षिका संगीता चौहान, रीता राठौर, कृष्णा यादव भयभीत रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें