फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएमओ को अनुपस्थित मिले डॉक्टर और फार्मासिस्ट

Mon, 15 Jul 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने रविवार की रात 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोधना घिरोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय इमरजेंसी कक्ष में कोई भी डॉक्टर फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय नहीं मिला। सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ को निरीक्षण के दौरान चंद्रभान शर्मा स्टाफ नर्स, करतार सिंह स्टाफ नर्स, दिव्या पाल स्टाफ नर्स प्रसव कक्ष में मिले। इमरजेंसी कक्ष में कोई भी डॉक्टर फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय नहीं थे पता करने पर सिक्योरिटी गार्ड अमित प्रताप न बताया कि डॉक्टर खाना खाने गए हुए हुए। सिक्योरिटी गार्ड भी बिना ड्रेस के आया इस पर सीएमओ ने पूछा आपकी ड्रेस कहां है तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया।
सीएमओ के निरीक्षण के दौरान अस्पताल का स्वीपर चौकीदार राय सिंह एसी चला कर चिकित्सा अधीक्षक के कमरे में सोता मिला। सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्टाफ से रोस्टर मांगा तो कोई स्टाफ रोस्टर नहीं दिखा पाया। 20 मिनट बाद रविंद्र सिंह फार्मासिस्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे 10:50 पर डॉ. जावेद अहमद चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक घिरोर को नोटिस बोर्ड बनाकर इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी वाले स्टाफ के नाम अंकित कराए जाने के निर्देश दिए। अस्पताल गेट के बाहर अंधेरा पड़ा हुआ था वहां पर लाइट लगवाने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधीक्षक को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें