फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीहड़ कब्जाने वालों में खलबली, 28 को होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर में 180 करोड़ की लागत से हो रहे पर्यटन विकास के साथ ही आने वाले श्रद्धालु एवं सैलानियों की आवक बढ़ गई है। बटेश्वर जाने वाले रास्ते के दोनों ओर बीहड़ को खुर्द बुर्द कर कब्जाया जा रहा है। कब्जे के लिए बीहड़ से मिट्टी की खुदाई की जा रही है। रास्ते के किनारे से लेकर बीहड़ तक प्लॉटिंग के नाम पर जंगल को उजाड़ने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

यह मामला प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने डीएम के सामने उठाया था। उन्होंने प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय जांच कराकर वन विभाग की जमीन को संरक्षित एवं कब्जों को रोकने का सुझाव दिया है। डीएम के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने नायब तहसीलदार, रेंजर, वन सर्वेयर, राजस्व निरीक्षक, 4 लेखपालों की टीम गठित कर दी है। टीम 28 अप्रैल को स्थलीय एवं अभिलेखीय परीक्षण करेगी। रविवार के अंक में अमर उजाला ने बटेश्वर के जंगल को नष्ट कर रहे हैं भूमाफिया शीर्षित खबर प्रकाशित की। जिससे बीहड़ कब्जाने वालों में खलबली मच गई है। कब्जा और खनन करने वाले रविवार होने के बाद भी दिन भर तहसील और वन विभाग के गलियारे के चक्कर काटते रहे। चक्कर काटने वालों में कई रसूखदार बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें