फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की रेलिंग विहीन पुलिया हादसों को दे रही आमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र के एक गांव के पास से गुजरने वाले माइनर की पुलिया पर रेलिंग नहीं है। इससे हादसे का डर वाहन चालकों को सताता रहता है। क्षेत्रीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से कई बार रेलिंग निर्माण की मांग की, लेकिन रेलिंग नहीं बनी।
विज्ञापन

सुल्तानगंज क्षेत्र का नगला सेमर माइनर गांव नगला मितकर से होकर निकलता है जहां रेलिंग विहीन पुलिया बनी हुई है। जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। यह मार्ग व्यस्ततम मार्ग है जो कस्बा बिछवां को जोड़ता है। बीते दिनों घने कोहरे में कई बाइक सवार माइनर में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बीते डेढ़ दशक से ये पुलिया रेलिंग विहीन है। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने नहर विभाग के अधिकारियों से पुलिया बनवाने की मांग की पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय निवासी धर्मेंद्र कुमार, सतीश चंद्र, श्याम सिंह, राकेश कुमार, शैतान सिंह, हरीबाबू, सोवरन सिंह आदि ने जिलाधिकारी से रेलिंग विहीन पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं एसडीएम वीरेंद्र कुमार मित्तल ने बताया कि संबंधित विभाग से वार्ता करके रेलिंग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें