फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरावल से नहीं मिलती बस, डग्गेमार वाहनों के भरोसे सफर

Wed, 19 Nov 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो17सचिन गुप्ता। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कासगंज। सरावल से जिला मुख्यालय तक सफर करीब 40 किलोमीटर लंबा है, लेकिन इस रूट पर रोडवेज की नियमित बस सेवा नहीं है। इस कारण लोगों को डग्गेमार वाहनों के भरोसे सफर करना पड़ता है। उन्हें रास्ते में कई बार वाहन भी बदलने पड़ते हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सरावल की आबादी 10 हजार से अधिक है। ग्रामीण सत्यदेव ने बताया कि सरावल से जिला मुख्यालय तक नियमित रोडवेज बस का संचालन न होने से काफी परेशानी होती है। कलेक्ट्रेट, जनपद न्यायालय, जिला अस्पताल, विकास भवन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य विभाग में आने-जाने के लिए निजी वाहन या डग्गेमार वाहनों में सफर करना पड़ता है। काम के लिए शहर आने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतें होती है। सुबह से ही सड़क पर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। कभी वाहन नहीं मिलते तो कभी वाहन चालक उनसे मनमाना किराया वसूलते हैं। ग्रामीणों ने सरावल से जिला मुख्यालय तक बस सेवा शुरु कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें