फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाह बस स्टेशन पर रैन बसेरा का बोर्ड, कंबल तक का इंतजाम नहीं

विज्ञापन
बाह के बस अड्डे पर रैन बसेरा का बोर्ड लगा कर इंतजाम करना भूला परिवहन विभाग, भाकियू ने खोली पोल
विज्ञापन
बाह। भदावर बस स्टेशन बाह पर परिवहन विभाग ने रैन बसेरा का बोर्ड लगा दिया, लेकिन रैन बसेरा में आने वाले यात्रियों के लिए कंबल तक का प्रबंध नहीं किया है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम 7.30 बजे एक यात्री ने रैन बसेरा की व्यवस्था न होने की शिकायत किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा मौके पर पहुंच गये। रैन बसेरा का बोर्ड लगा मिला, उन्होंने स्टेशन पर मौजूद परिवहन कर्मियों से रैन बसेरा के बारे में पूछा, तो कहने लगे कि ये तो स्टाफ के लिए है। इसके बाद उन्होंने एक कमरा दिखाया, जिसमें दीवार के सहारे दो गद्दे रखे थे। हर्ष शर्मा ने बताया कि कमरे में न प्रकाश का इंतजाम था और न ही ओढ़ने के लिए कंबल की व्यवस्था थी। उन्होंने मौके से ही कार्यवाहक एआरएम पवन कुमार से फोन पर संपर्क किया और रैन बसेरा में प्रबंध न होने की जानकारी दी। एआरएम से बात होने के बाद स्थानीय कर्मचारी कमरे में ही गद्दे के साथ कंबल का इंतजाम करने में जुट गये। भाकियू नेता ने एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला से बाह बस स्टेशन के रैन बसेरा में कोई प्रबंध न होने की शिकायत की। रात में बस स्टेशन पर रुकने वाले यात्रियों के लिए रैन बसेरा का प्रबंध करने की मांग की। इस दौरान तहसील अध्यक्ष प्रभाकर यादव, अनुज राठौर, जितेन्द्र यादव, दयाशंकर बरुआ आदि माैजूद रहे।

बाह के बस अड्डे पर रैन बसेरा का बोर्ड लगा कर इंतजाम करना भूला परिवहन विभाग, भाकियू ने खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें