बटेश्वर में सुरक्षा मानक पूरे किए बिना नावों का संचालन बंद करने के निर्देश देते हुए पूर्व केबिन
बाह। बटेश्वर के घाट पर बेतरतीब खड़ीं और नदी में बिना सुरक्षा मानक पूरे किए चलती हुई नावें देखकर बुधवार को प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं तीर्थ स्थल ट्रस्ट बटेश्वर के चेयरमैन अरिदमन सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने नाविकों को बुला कर हिदायत दी कि घाट पर एक चिन्हित स्थल पर ही नाव और मोटर बोट खड़ी होनी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को यमुना स्नान में परेशानी का सामना न करना पड़े।
पूर्व मंत्री ने कहा नावों के टकराने से घाट और घाट पर जंजीर के लिए बने पिलर क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है। उन्होंने नाव पर टायर लगाए जाने की हिदायत दी। कहा कि श्रद्धालु और सैलानियों की सुरक्षा के लिए नाव में लाइफ जैकेट का प्रबंध होना चाहिए। नाविकों को हफ्ते भर में सुरक्षा मानक पूरा करने के निर्देश दिए। जो नाविक सुरक्षा मानक पूरे नहीं करेंगे, उनकी नाव घाट पर नहीं चलने दी जाएंगी। बतादें कि बेतरतीब ढंग से खड़ी होने वाली नावों का नदी में बिना सुरक्षा मानक के संचालन हो रहा है, जिससे हादसे का खतरा रहता है।
बटेश्वर में सुरक्षा मानक पूरे किए बिना नावों का संचालन बंद करने के निर्देश देते हुए पूर्व केबिन