फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जामा मस्जिद के बाद ईदगाह रेलवे स्टेशन का भी बदलेगा नाम? इस मंदिर के नाम पर रखने की उठी मांग; लिखा पत्र

Wed, 21 Feb 2024 08:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जामा मस्जिद के बाद ईदगाह रेलवे स्टेशन का भी बदलेगा नाम? इस मंदिर के नाम पर रखने की मांग उठी है। इसके लिए पत्र भी लिखा गया है। 
विज्ञापन
आगरा का ईदगाह रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम शहर के प्राचीन रावली महादेव मंदिर के नाम पर रखने की मांग उठी है। पूर्व मंत्री और छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने डीआरएम और शासन को इसके लिए पत्र लिखा है। रेलमंत्री और केंद्र सरकार को भी पत्र भेज रहे हैं। 

विज्ञापन


बताते चलें कि दो दिन पहले जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम मन:कामेश्वर मंदिर स्टेशन किया गया है। विधायक ने बताया कि आगरा फोर्ट स्टेशन से कोटा जंक्शन के बीच ईदगाह रेलवे स्टेशन है। इसका 12.8 करोड़ रुपये से विकास किया जा रहा है। भविष्य में इसे केंद्रीय स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। 

बताया कि ईदगाह रेलवे स्टेशन गुलामी का प्रतीक है। ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास ही सैकड़ों साल पुराना रावली महादेव मंदिर है। लाखों लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए रेलमंत्री से भी जल्द मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें