जिले में वेंटीलेटर संचालन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती न होने से यहां इनका संचालन नहीं हो सका। अब तीसरी लहर की तैयारियां चल रही हैं। डीएम और सीएमओ ने शासन से विशेषज्ञ की मांग की, स्वास्थ्य राज्यमंत्री के आगमन पर भी विषय रखा पर अभी तक कोई विशेषज्ञ नहीं मिला है।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की तैयारी में सीएमओ कार्यालय जुटा हुआ है। जिले में 10 बेड का बच्चों के लिए आईसीयू वार्ड बनाया जा रहा है। जिले में केवल एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं। अन्य बाल रोग विशेषज्ञों की जरूरत है। कारण तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा बार-बार इस बारे में शासन को स्मरण पत्र भेजे गए हैं। कार्यालय द्वारा चिकित्सकों की तैनाती के लिए रिक्तियां भी निकाली गईं, लेकिन विशेषज्ञ नहीं मिल सके।