आगरा के धनौली में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
धनौली निवासी नरोत्तम रावत सोमवार रात करीब 10 बजे मकान पर ताला लगाकर परिवार के साथ दूसरे मकान में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनका बेटा शिवम मकान पर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजा आधा खुला मिला। कुंडी पर चोट के निशान थे।
अंदर जाकर देखा तो कमरों के दरवाजे और अलमारियां टूटी हुई थीं तथा सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों के अनुसार, चोर चांदी की तोड़ियां, सिक्के, बिछुए, सोने की अंगूठी समेत अन्य आभूषण और कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।