आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में शहीद सैनिक की बेटी से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर तीन नामजद पड़ोसियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
देश की रक्षा करते हुए शहादत देने वाले सैनिक की बेटी की अस्मिता पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में घर में घुसे तीन युवकों पर मां-बेटी से अभद्रता और युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवती को जबरन कमरे में ले जाकर उसके कपड़े फाड़ दिए गए। घटना से परिवार दहशत में है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक, सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपनी बेटी के साथ घर में मौजूद थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले मनेन्द्र, मोहित और चंद्रवीर घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने मां-बेटी के साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को जबरन कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए।
महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति सेना में तैनात थे और देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। पति की शहादत के बाद परिवार पहले ही कई चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे में बेटी के साथ हुई घटना ने उन्हें झकझोर दिया है।
विज्ञापन
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।