फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: धनौली में बंद मकान का तोड़ा ताला, लाखों के आभूषण और नकदी ले गए चोर

Tue, 10 Nov 2026 11:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में चोर एक घर के ताले तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। परिजन दूसरे मकान में सोने गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के धनौली में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। 
विज्ञापन


धनौली निवासी नरोत्तम रावत सोमवार रात करीब 10 बजे मकान पर ताला लगाकर परिवार के साथ दूसरे मकान में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनका बेटा शिवम मकान पर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजा आधा खुला मिला। कुंडी पर चोट के निशान थे। 
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो कमरों के दरवाजे और अलमारियां टूटी हुई थीं तथा सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों के अनुसार, चोर चांदी की तोड़ियां, सिक्के, बिछुए, सोने की अंगूठी समेत अन्य आभूषण और कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें