फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के घर से जाते ही चोरों ने साफ कर दिया आइसक्रीम व्यापारी का घर, जानिये पूरा घटनाक्रम

Fri, 31 Jul 2020 11:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मऊ में वारदात, आइसक्रीम व्यापारी और उनकी पत्नी को कमरे में बंद कर गए थे चोर 
 
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा के मऊ गांव में गुरुवार रात को आइसक्रीम व्यापारी हरीशंकर के घर से चोर सात लाख के जेवरात चोरी करके ले गए। व्यापारी और उनकी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया था। रात ढाई बजे चोर आए और तीन बजे तक माल साफ किया। इससे पहले सवा दो बजे ही पुलिस उनके घर से उनके बेटे के बारे में जानकारी करके गई थी। बेटे पर मोबाइल चोरी का केस दर्ज है।
विज्ञापन


मऊ, खंदारी निवासी हरीशंकर ने शुक्रवार सुबह पांच बजे घटना का पता चलने पर व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने रात में तीन बजे पड़ोसी के घर में चोरी की कोशिश की थी लेकिन उसके जाग जाने के कारण भाग गए। रात ढाई बजे उनकी आंख लगी थी।

इसका मतलब यह हुआ कि चोरी ढाई से तीन के बीच हुई है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे निखिल और बेटी विदुषी तीन दिन पहले फरीदाबाद चले गए थे। घर में वह और उनकी पत्नी विमलेश ही थे। उनके बेटे के खिलाफ थाना न्यू आगरा में एक मुकदमा दर्ज है। उसकी जमानत हो चुकी है।
विज्ञापन

गुरुवार रात दो बजे पुलिस ने घर पर दस्तक दी थी। बेटे के बारे में पूछताछ की। इसके बाद चली गई। इस पर पति-पत्नी सो गए। दोनों ड्राइंग रूम में थे। सुबह जागने पर पता चला कि उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। उन्होंने पड़ोसी की मदद से गेट खुलवाया।

चोरों ने दो अलमारी के लॉकर तोड़े
घर में चोरों ने ड्राइंग रूम के बगल के कमरे में रखी दो अलमारी के लॉकर तोड़ दिए। एक अलमारी में जेवरात रखे थे। चोर जेवरात चोरी करके ले गए। सूचना पर पुलिस आ गई।

पुलिस ने जांच की। चोर 110 ग्राम सोने और दो किलोग्राम चांदी के जेवरात, 5700 रुपये चोरी करके ले गए। इनकी कीमत तकरीबन सात लाख रुपये है। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

पहली मंजिल से आए चोर
हरीशंकर ने बताया कि उनके घर की पहली मंजिल का निर्माण हो रहा है। इस कारण छत के जीने पर गेट नहीं लगा है। चोरों ने इसी रास्ते से घर के अंदर प्रवेश किया। इसी तरह पड़ोसी चंद्रपाल के घर में भी घुसने की कोशिश की। मगर, खटपट की आवाज होने की वजह से चोर उनके घर के कमरे की कुंडी बाहर से लगाकर भाग गए।

सीसीटीवी कैमरे में दिखे चोर
लोगों ने घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें रात ढाई बजे दो बाइक पर तीन चोर और एक ई रिक्शा नजर आ रहा है। वह बार-बार चक्कर लगा रहे हैं। हरीशंकर के घर की तरफ भी आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें