फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर चाकू से हमला, तेजाब फेंकने की धमकी दी, शादी का दबाव बना रहा युवक

Fri, 31 Jul 2020 08:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आरोपी शादी के लिए बना रहा दबाव
  • युवती ने कर दिया था इंकार
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हरीपर्वत के एक मोहल्ले में गुरुवार रात दस बजे पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला किया। युवती ने किसी तरह खुद को बचाया, उसके गले पर खरोंच आई है। मां ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी देकर भाग निकला। युवती ने बताया कि वह उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। पड़ोस का अनिल राजौरा काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। पहले मोबाइल पर कॉल करके दोस्ती का दबाव बना रहा था, फिर कहने लगा कि शादी करनी है।

मथुरा: राजकीय संप्रेक्षण गृह का जंगला काटकर भागे 14 बाल कैदी, पुलिस ने नौ को पकड़ा
विज्ञापन


वह भाई का दोस्त था, इस वजह से घर में आनाजाना था। उसकी हरकतों का पता चलने पर उसे आने से मना कर दिया, भाई ने उससे बोलचाल तक बंद कर दी। इसके बाद वह फोन पर धमकी देने लगा।
विज्ञापन

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार हो गया है। उसकी तलाश में टीम लगाई है। उसके रिश्तेदारों के यहां भी पुलिस गई, लेकिन वह नहीं मिला। युवती का मेडिकल कराया गया है, मोहल्ले में पुलिस तैनात की है।

मुझे नौकरी छोड़नी पड़ेगी
युवती ने कहा कि उसे जान का खतरा है। ऐसे में नौकरी नहीं कर पाएगी। मजबूरी में छोड़नी पड़ेगी। यदि पुलिस उसे नहीं पकड़ पाती है तो वह फिर से हमला कर सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें