फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: लॉकडाउन में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से लाखों का माल चोरी, सीसीटीवी में कैद चोर

Fri, 15 May 2020 11:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में आधे से ज्यादा आगरा शहर सील है। फिर भी चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज 2 में गुरुवार रात चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान को निशाना बनाया। 
विज्ञापन


चोर दुकान से लाखों के मोबाइल और एलईडी चोरी कर ले गए। दुकान के सामने एक गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीरें कैद हो गईं। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर छानबीन की। 


ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज एक निवासी राजू गुप्ता का ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज 2 में राज इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से शोरूम है। बीती रात चोर शोरूम के समीप खाली प्लॉट से शोरूम की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। उसके बाद चोरों ने दुकान में रखे करीब 35 मोबाइल और पांच एलईडी चोरी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब नौ लाख का माल चोरी

पीड़ित राजू गुप्ता के अनुसार, चोरी गए माल की कीमत आठ से नौ लाख रुपये है। घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह हुई। उन्होंने थाना एत्माद्दौला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की।  

पुलिस ने राजू गुप्ता की दुकान के सामने एक गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें चोर नजर आए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर रही है।  

लॉकडाउन में चोरी की लगातार वारदात
 
शहर में लॉक डाउन के दौरान चोरी की कई वारदात हो चुकी है। एक महीने पहले सदर क्षेत्र के कारखाने में रखी चांदी को चोर ले गए थे। हालांकि पुलिस ने कुछ दिन बाद घटना का खुलासा किया था। 

इसके अलावा भी घर और दुकानों में चोरी की वारदात हो चुकी हैं। व्यापारी पहले ही दुकानों में चोरी की आशंका जता चुके हैं। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी कर चुके हैं। मगर, लॉक डाउन की ड्यूटी में व्यस्त पुलिस इस पर ध्यान नहीं दे पा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें