आगरा के जगदीश पुरा के अवधपुरी स्थित कृष्णा बाग कॉलोनी में कॉलेज संचालक सुनील गौतम के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से 85 लाख से ज्यादा का सामान चोरी कर ले गए।
सुनील परिवार समेत हिमाचल प्रदेश में बेटे का मुंडन कराने गए थे। घर की रखवाली के लिए एक चौकीदार सुबोध को रखा था। घर के दूसरे नौकर रवि ने रात ढाई बजे घर खुला देखा। तब चौकीदार से पूछा तो वह भाग गया।
चोर 1.5 किलोग्राम सोना और 40 लाख ले गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।