फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों की नकदी और आभूषण चोरी

विज्ञापन
कासगंज के सिढ़पुरा में गल्ला गोदाम से गेहूं के बोरी चोरी होने के बाद देखते गोदाम स्वामी व अन्य लो? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के गांव नगला कलुआ में एक मकान से नकदी एवं आभूषण चोरी कर लिए। परिजन घर के बाहर घेर में सो रहे थे। जागने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

ग्राम नगला कलुआ निवासी पूरन सिंह अपने परिवार के साथ घर के बाहर घेर में सो रहे थे। रात में चोरों ने घर में प्रवेश कर लिया। चोर बक्सा में रखे हुए बैग को चोरी कर फरर हो गए। पूरन सिंह की पत्नी जब उठी तो उसने कमरे में सामान विखरा देखा। जिसकी जानकारी उसने पूरन सिंह को दी। इस पर परिजन जाग गए। कमरे में विखरा सामान एवं बक्सा खुला देखकर वह समझ गए कि मकान में चोरों ने चोरी की है।
पूरन सिंह ने बताया कि चोर 32000 रुपये की नकदी एवं सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। उन्होंने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। मामले की तहरीर उन्होंने सहावर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ला के गोदाम से गेहूं के 60 बोरे चोरी
सिढ़पुरा। ग्राम कुचराीन में एक गल्ला के गोदाम से चोरों ने गेहूं के बोरे चोरी कर लिए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। गल्ला आढ़त गोदाम स्वामी सुरेंद्रपाल तिवारी के गोदाम का गुरुवार की रात्रि चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोरी गोदाम में घुस गए और गेहूं के 60 बोरे चोरी कर ले गए। जब वह सुबह गोदाम पहुंचे तो उन्हें गोदाम का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। गोदाम से गेहूं के बारे चोरी हो चुके थे। उन्होंने बताया कि गेहूं की कीमत लगभग 60000 रुपये है। मामले की तहरीर उन्होंने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें