फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान में नकब लगाकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित एक किराना की दुकान में चोरों ने सोमवार की रात नकब लगाया। चोर करीब दो लाख रुपये की नकदी व सामान आदि चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी भूपेंद्र सिंह चौहान थाना के पास ही किराना की दुकान किए हुए हैं। सोमवार को वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे और ताला खोला, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान इधर उधर बिखरा हुआ पड़ा था। दुकान के पिछले हिस्से में चोरों द्वारा नकब लगाया गया था। सूचना मिलने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। भूपेंद्र ने बताया कि एक निजी कार्य के लिए दुकान में करीब 1.80 लाख रुपये रखे थे। वह रुपया चोरी कर लिए गए। उक्त मामले में दुकान मालिक महाराज सिंह पुत्र ब्रह़मा यादव व साथियों के विरुद्ध चोरी की तहरीर दी गई। जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें