फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की इस फैक्टरी से चोरों की दुश्मनी: पिछले साल तीन बार और अब लगातार दूसरे दिन चोरी, लोहे के बांट भी ले गए

Fri, 12 May 2023 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में चोरों ने पुलिस को चुनौती देकर लगातार दूसरे दिन भी फिनायल की फैक्टरी में चोरी की घटना को अंजाम  दिया। इस बार चोर फैक्टरी से लोहे के बांट, फर्मा के साथ ऑफिस में रखी नगदी भी ले गए।
 
विज्ञापन
चोरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हाथरस रोड स्थित एक फैक्टरी में लगातार दूसरे दिन चोरी हुई। इससे पहले मंगलवार रात चोर यहां से 1.5 लाख के सामान के साथ कैमरों की डीवीआर भी ले गए थे। पहले भी यहां तीन बार चोरी हो चुकी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इसके बावजूद दूसरे दिन बुधवार रात को चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए पांचवीं बार चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस बार लोहे के बांट, फर्मा, नगदी आदि ले गए।

विज्ञापन

यहां पर है फैक्टरी 

कमला नगर निवासी विनोद मित्तल की हाथरास रोड पर मछली वाली पुलिया के पास फिनायल की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात चोर ऑफिस में लगे जंगले की जाली तोड़कर अंदर घुस गए। 1.5 लाख के सामान के साथ कैमरों की डीवीआर भी ले गए थे। बुधवार को एत्माद्दौला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले रात को गस्त भी किया। इसके बावजूद चोर बुधवार रात को पुलिस को चुनौती देकर फिर से फैक्टरी में अंदर घुस गए। लोहे के बांट, फर्मा के साथ ऑफिस में रखी नगदी भी ले गए। 

ये भी पढ़ें - UP Nikay Election: आगरा से कौन पहनेगा जीत का 'ताज'?, शाम पांच बजे तक मेयर का आएगा रिजल्ट

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिछले साल तीन बार हुई चोरी 

इससे पहले भी चोर मार्च, अगस्त और नवंबर 2022 में चोरी कर चुके है। चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इस वजह से बार बार फैक्टरी को निशाना बना रहे हैं। एत्माद्दौला के थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की फार्मेसी में लगी आग, तीमारदारों में दहशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें