फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन पहले की खोदाई, सड़क अब तक न बनाई

विज्ञापन
आवास विकास में टोरंट द्वारा खोदाई - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। नौ दिन पहले आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 में बिजली की केबिल बिछाने के लिए सड़क की खोदाई की गई, लेकिन सड़क अब तक नहीं बनाई गई। रोड कटिंग के मामले में नगर आयुक्त ने तीन दिन के अंदर पहले जैसी सड़क बनाने के आदेश दिए हैं पर टोरंट ने मंगलवार तक सड़क का न तो निर्माण कराया और न ही गड्ढे ही भरे। इस मामले में क्षेत्रीय पार्षद ने नगर आयुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 में टोरंट पावर ने जैन मंदिर रोड पर महिला टॉयलेट के पास ट्रांसफार्मर लगाया है। इस वजह से इसके नजदीक केबिल बिछाने के लिए खोदाई की गई। क्षेत्रीय निवासी राकेश पाल के मुताबिक 9 दिन हो गए, लेकिन गड्ढों को अब तक भरा नहीं है। गड्ढों के कारण हादसे का डर है। क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद सुषमा जैन से शिकायत की तो उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
सड़कों की खोदाई करके उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया गया है। मिट्टी भी नहीं भरी गई है, जबकि नगर आयुक्त ने तीन दिनों के अंदर रोड कटिंग पर सड़क पहले जैसी बनाने के आदेश दिए हैं। इन कंपनियों के कारण लोग नगर निगम को कोस रहे हैं। लोग हमसे शिकायतें कर रहे हैं। - सुषमा जैन, पार्षद
विज्ञापन

रोड कटिंग प्रभारी नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता ने बताया कि तीन दिन में निर्माण के नगर आयुक्त के आदेश के बारे में सभी कंपनियों और विभागों को बता दिया गया है। अनुमति के बिना रोड कटिंग करने और सड़कों को नुकसान पहुंचाने के लिए टोरंट पावर पर अब तक 64 लाख रुपये का जुुर्माना लगाया जा चुका है।
जलनिगम के लिए खोदाई कर रहे ठेकेदार निरंकुश हैं। जलनिगम की निर्माण इकाई ने विमल विहार स्थित सद्भावना हॉस्पिटल के सामने रोड पर खोदाई कर मलबा छोड़ दिया है। क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत की तो ठेकेदार ने अतिरिक्त मिट्टी और मलबा हटाने से इनकार कर दिया। विमल विहार के साथ नारायन विहार में भी पश्चिमपुरी रोड को खोद दिया गया है। यहां हाल में ही सड़क का निर्माण किया गया था।
नगर निगम से अनुमति के बाद खोदाई कराते हैं। 72 घंटे में गड्ढा भरा जाता है। सेक्टर-7 में टीम भेज कर जांच कराई जाएगी, गड्ढे कैसे खुले पड़े हैं। - विनय झा, एजीएम पीआर, टोरंट पावर
जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर यदुनाथ सिंह ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने वाली कंपनी को चेतावनी दी गई है कि वह मिट्टी को हटवाए और जहां सीवर लाइन बिछा चुके हैं, वहां गिट्टियां बिछाकर सड़क को मोटरेबल बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें