कासगंज के चंदननगर में चोरी के बाद विखरा पड़ा सामान।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। नगर के चंदननगर में एक खाली मकान से चोरों ने 25 हजार रुपये की नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषण व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। परिवार होली मनाने के लिए पैैतृक गांव सलेमपुर पीरौंदा गया हुआ था। वापस आने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
संजीव कुमार पुत्र नत्थू सिंह निवासी सलेमपुर पीरौंदा अपने नजदीकी रिश्तेदार रंजनादेवी के चंदननगर स्थित मकान में रहे हैं। वह होली पर्व पर परिवार सहित सलेमपुर पीरौंदा गए हुए थे। मकान खाली पाकर चोरों ने दरवाजे का तोड़कर मकान में प्रवेश कर लिया। घरे रखकी नकदी, आभूषण व घरेलू सामान चोरी कर ले गए। जब वह वापस आए तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। संजीव कुमार ने बताया कि चोर उनके घर से 25000 रुपये की नकदी, एक एलईडी टीवी, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल, पांच चांदी के सिक्के, चांदी की लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, कपड़े आदि चोरी कर ले गए हैं। मामले की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।