आगरा में धार्मिक स्थल में चोरी के बाद ग्रंथ जला दिए। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लोगों को शांत कराया गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल में चोरी के बाद ग्रंथ जला दिए। नमाज अदा करने पहुंचे लोगों को जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। पुलिस के जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग शांत हुए। सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
टेढ़ी बगिया के इस्लाम नगर का मामला है। इरफान खान ने बताया कि बुधवार रात को नमाज अदा करने के बाद गेट बंद कर घर गए थे। बृहस्पतिवार सुबह फजर की नमाज अदा करने आए तो देखा कि सभी धार्मिक ग्रंथ जले थे। गैस सिलिंडर के अलावा अन्य सामान भी नहीं था। मौके पर भीड़ आ गई, हंगामा होने लगा। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।