खंदौली। क्षेत्र के ग्राम पीलीपोखर स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान का ताला तोड़कर चोर रविवार की रात 80 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह दुकान खोलने जाने पर दुकानदार को घटना का पता चला। पीड़ित ने थाना खंदौली में तहरीर दी है।
पीलीपोखर निवासी मोहन अग्रवाल की आगरा-हाथरस मार्ग पर श्रीकृष्णा बिल्डिंग मटेरियल के नाम से दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की रात चोर दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे। दराज में बिक्री का रखा 80 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पर आए, तो उन्हें ताला टूटा मिला। पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।