फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंया में व्यापारी के कर्मचारी से सात लाख रुपये लूटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। कस्बे के चौराहे पर सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने परचून व्यापारी के कर्मचारी से सात लाख रुपये लूटने की कोशिश की। कर्मचारी के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार दौड़े, तो बदमाश रुपयों से भरा थैला छोड़कर भाग निकले। पीड़ित कर्मचारी ने थाना सैंया मे तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम सैंया निवासी सुशील बंसल की सैंया चौराहे पर बालाजी ट्रेडिंग नाम से परचून के थोक व्यापार की दुकान है। इनकी फर्म का सैंया मेन बाजार में स्थित यूनियन बैंक में खाता है। व्यापारी के कर्मचारी बलराम ने पुलिस को बताया कि दोपहर दो बजे वह दुकान से थैले में सात लाख रुपये लेकर बैंक मेें जमा करने जा रहा था। बाजार में ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे रुपयों से भरा थैला छीनने की कोशिश की। बलराम में थैला पकड़े हुए शोर मचा दिया। इस पर आसपास के दुकानदार दौड़े। लोगों को आते देख बदमाश तमंचा दिखाते हुए इरादतनगर की ओर भाग निकले।
बलराम ने घटना की जानकारी दुकान स्वामी को दी। इसके बाद थाना सैंया पहुंचकर तहरीर दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस और व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक सिंघल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि इससे पहले 8 दिसंबर 2014 को उससे बदमाश आठ लाख रुपये लूट ले गए थे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक सिंघल ने बताया कि मेन बाजार में 12 से अधिक सराफा की दुकानें हैं। इसके अन्य तमाम दुकानदार भी है। उन्होंने यहां पुलिस बूथ बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें