फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवलखेड़ा में परचून की दुकान में नकब लगाकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। आंवलखेड़ा कस्बे में शनिवार की रात दुकान में नकब लगाकर चोर नकदी और परचून का सामान उठा ले गए। घटना से आक्रोशित कस्बे के दुकानदारों ने जाम भी लगाया। हालांकि पुलिस के समझाने पर 10 मिनट में ही जाम समाप्त हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

खंदौली थाना क्षेत्र के गांव पैसई निवासी पूर्व प्रधान हरिप्रकाश सिंह की आंवलखेड़ा में बैंक के पास परचून की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार की सुबह करीब छह बजे आकर दुकान खोली तो भीतर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के पीछे दीवाल में नकब लगाकर चोरी की गई थी।
पीड़ित के मुताबिक चोर दुकान से चार हजार रुपये, काजू, बादाम, पिस्ता, रिफाइंड तेल, पान मसाला आदि सामान ले गए हैं। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें