फतेहाबाद फोटो।मुटनई रोड पर चोरों ने दुकान की पिछली दीवार काटकर चोरी की। मौके पर टूटी दीवार और ब
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में तीन दिन में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर पिछली दीवार काट दी और नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह दुकानदारों के दुकान खोलने पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।
मुटनई रोड स्थित रुद्र साहिब अंडा-चाउमीन एवं परचून की दुकान के संचालक शिवकुमार ने बताया शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोर पीछे की दीवार काटकर दुकान में घुस गए। करीब एक क्विंटल सरसों का तेल, छह कट्टे चावल, रेडविल शैंपू का एक कार्टन, मसाले और 30 हजार रुपये ले गए। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे, तो पीछे की दीवार कटी मिली। वहीं कुंडौल में बमरौली कटारा निवासी भूपेश कुमार गुप्ता की गुप्ता ट्रेडर्स की दुकान की पिछली दीवार काटकर चोर तीन कट्टे चावल, 50 पुड़िया बीड़ी, एक कट्टा मिर्च-मसाला, गुटखा, सिगरेट समेत अन्य सामान और 15 हजार रुपये ले गए। चोरी के दौरान कुछ सामान और जरूरी कागजात चोर खेतों में फेंक गए। वहीं कुंडाैल में रवि की ख़राद की दुकान है उन्होंने बताया कि उनकी पीछे की दीवार भी चोरों ने काटा है, लेकिन कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।