फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास, तोड़े ताले

Wed, 18 Dec 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के कस्बे मोहनपुर में स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में मंगलवार की देर रात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि वह चोरी में सफल नहीं हो सके। चोरों ने बैंक के पीछे की दीवार पर लगे जंगले की सरिया तोड़कर बैंक में प्रवेश किया। चोरी में असफल होने पर चोरों ने बैंक में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर निकालकर अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर बैंक पहुंचे सीओ सहावर ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में चोरी करने के लिए चोरों ने मंगलवार की रात प्रयास किया। चोरों ने बैंक के पीछे मौजूद दीवार में लगी खिड़की के जंगले को काटकर बैंक में घुसे। इस दौरान बचाव के लिए चोरों ने बैंक में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले और स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने का प्रयास किए, लेकिन वो सफल नहीं हो सके।
बचने के लिए चोर भागने के दौरान सीसीटीवी के डीवीआर को अपने साथ ले गए। बुधवार की सुबह जब बैंक खुलने पर कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें बैंक में सामान इधर-उधर बिखरा था। जांच करने पर कटी खिड़की को देख बैंक में चोरों के घुसने की जानकारी कर्मचारियों को हुई। बैक में चोरी का प्रयास की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सीओ सहावर शाहिदा नसरीन स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक राकेश तनवी ने बताया कि बैंक का मुख्य लॉक तोड़ने में चोर नाकाम रहे। बैंक से रुपये व पत्रावली गायब नहीं हुए हैं। केवल सीसीटीवी डीवीआर चोरी हुआ है। सारे कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिए गए। उन्होंने घटना की सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों को दे दी है।


पुलिस की गश्त पर लोग उठा रहे सवाल
कस्बा मोहनपुर में चोरों द्वारा आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में चोरी करने की घटना को अंजाम देने के बाद लोगों ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों में चर्चा थी कि जब रात में बैंक ही सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में लोगों सुरक्षा पुलिस कैसे कर पर पाएगी।

चोरों द्वारा मोहनपुरा की आर्यावर्त बैंक में चोरी करने का प्रयास किया गया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। सीओ सहावर ने मौके पर निरीक्षण किया है। चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें