फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ससुराल से लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 10 Dec 2023 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल से लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

- गांव तखरऊ में हुई घटना, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ में शनिवार को ससुराल में आयोजित एक कार्यक्रम से घर लौटने के कुछ देर बाद युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। रविवार को थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी राजू बाथम (32) की ससुराल में एक शादी कार्यक्रम था। राजू पत्नी व बच्चों के साथ आयोजन में शामिल होने के लिए गया था। शनिवार की सुबह वह पत्नी और बच्चों को ससुराल में छोड़ कर घर वापस लौटा था। वह सिंघाडे़ बेचने का काम करता था। दिन भर अपना काम करने के बाद वह घर पर चला गया। देर रात किसी समय उसने घर में लगे टिनशेड के कुंदे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अगले दिन रविवार की सुबह जब बड़ा भाई घर पहुंचा तो राजू का शव लटकता देख होश उड़ गए। शोर शराबा सुनकर कर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जानकारी जुटाई। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने बताया कि सब कुछ सामान्य था। राजू ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर कोई वजह समझ नहीं आ रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें