फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी की हत्या कर भागे युवक ने घर में की आत्महत्या

Wed, 22 Mar 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। 7 दिन पहले गाजियाबाद के लोनी में अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी अजीज (28) ने मंगलवार रात अपने गांव गढ़का में आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। गढ़का गांव निवासी अजीज 6 महीने से गाजियाबाद के लोनी में मजदूरी का काम कर रहा था। 14 मार्च को अजीज ने अपनी पत्नी निशा की घरेलू विवाद के बाद गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। लोनी पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। युवक पुलिस से बचने के लिए मंगलवार की रात को अपने घर आया। वह मकान के पिछले हिस्से से चुपके से घर में घुसा। युवक ने बरामदे पर लगे कुंदे पर अपनी लुंगी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पूर्व युवक ने अपने हाथों की नसें काटी थीं। सुबह के समय जब लोग युवक के घर के पास से गुजरे तो वह फंदे पर लटका दिखाई दिया। उसके बंद घर की किवाड़ टूटी हुई थी। मामले की सूचना गंजडुंडवारा पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके का निरीक्षण किया गया और शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


- गढ़का में पत्नी के हत्यारोपी पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है- जितेंद्र दुबे, एएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें