फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को घर में घुसकर पीटा, धारदार हथियार से किया हमला

Thu, 12 Sep 2024 01:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन


थाना गांव विक्रमपुर में आरोपियों ने घर में घुसकर युवक की पिटाई की। हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र निवासी रजनेश सिंह ने तहरीर में बताया कि 8 सितंबर की शाम को वह घर में थे। तभी गांव निवासी यशवीर, पवन और उनके दो दिश्तेदार राजेश सिंह और सुमित कुमार निवासी नगला जई जनपद एटा गाली गलौज करते हुए घुस आए। आरोपियों ने उसे लाठी-डंडे से पीटा। एक ने धारदार हथियार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों को एकत्र होता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। परिजन ने घायल रजनेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी यशवीर,पवन, राजेश सिंह और सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें