फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुखबीर व आसिफ के बीच बराबरी पर छूटी 21,000 की कुश्ती

Wed, 21 Aug 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के बदरिया स्थित बद्रेश्वर अखाड़े पर सोमवार की देर रात तक उपेंद्र पहलवान स्मृति दंगल प्रतियोगिता होती रही। रात तक पहलवानों के बीच रोमांचकारी कुश्ती देखने को मिली। इसमें आखिरी 21 हजार रुपये की कुश्ती सुखबीर व आसिफ के बीच बराबरी पर छूटी। अन्य विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कुश्ती दंगल मेला में कुल 45 कुश्तियां हुईं। सबसे बड़ी 21,000 रुपए की इनामी कुश्ती अगसौली के सुखबीर पहलवान और दिल्ली के आसिफ पहलवान के बीच हुई। 20 मिनट तक चले मुकाबले में दोनों के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। सिरावली सोरोंजी के पहलवान तूफान ने बरेली के संदीप पहलवान को हराकर 16,000 रुपए की इनामी कुश्ती जीती। आगरा के मनोज पहलवान ने अलीगढ़ के संदीप पहलवान को हराकर 2100 रुपए की इनामी कुश्ती जीती। कछला के शिशिर पहलवान ने उझानी के सुरेंद्र पहलवान को व सिरावली के शौकत ने कछला के आबिद को हराकर 1100-1100 रुपए की इनामी कुश्ती जीती। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, विशिष्ट अतिथि गंगा वराह महासभा के अध्यक्ष सुनील तिवारी, प्रभारी निरीक्षक भोजराज अवस्थी, दंगल संयोजक हरिकांत तिवारी, रमाकांत तिवारी, राजकुमार साहू, सुनील माहेश्वरी, अभयराज मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, मुन्नालाल पहलवान, अमित वार्ष्णेय ने विजयी पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें