फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ढाई लाख की कुश्ती का नहीं निकला नतीजा

Sun, 06 Sep 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ढाई लाख की कुश्ती में नहीं निकला फैसला, हरिकेश खली और युधिष्ठिर बराबरी पर
विज्ञापन
पिनाहट। थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के पापरी नागर गांव स्थित गोशाला परिसर में बृहस्पतिवार को गोपाल गोसेवा समिति की ओर से प्रदेश स्तरीय विशाल कुश्ती दंगल मेले का आयोजन किया गया। दंगल में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों और जिलों से पहुंचे नामचीन पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों का दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह भदावर और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दंगल में अजय गुर्जर, युधिष्ठर, भोला कसनी, चिराग और भारत केसरी पहलवान हरिकेश खली समेत कई नामचीन पुरुष और महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। 11 हजार से लेकर 51 हजार रुपये तक की एक दर्जन से अधिक कुश्तियां कराई गईं। सबसे रोमांचक मुकाबला ढाई लाख रुपये की आखिरी कुश्ती में भारत केसरी पहलवान हरिकेश खली और युधिष्ठिर के बीच हुआ। करीब 20 मिनट तक दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही। दोनों ने एक-दूसरे को चित करने के लिए कई दांव लगाए, लेकिन कोई भी निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सका। अंत में मुकाबला बराबरी पर छूट गया। वहीं एक लाख रुपये की कुश्ती श्यामवीर और विक्रम पहलवान के बीच हुई। करीब 15 मिनट चले मुकाबले में दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। कड़ी मशक्कत के बावजूद मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें